12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अंगूठे के निशान से कर सकेंगे लेनदेन, पोस्ट ऑफिस में आज से बैंकिंग सुविधा

हर डाकिये के पास एंड्राइड फोन रहेगा और पोस्ट ऑफिस के खाताधारकों को लेन-देन के लिए बालोद व अन्य बैंक नहीं जाना पड़ेगा। 125 ग्रामीण पोस्ट ऑफिस में बैंकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
balod patrika

अब अंगूठे के निशान से कर सकेंगे लेनदेन, पोस्ट ऑफिस में आज से बैंकिंग सुविधा

बालोद . अब 1 सितंबर से जिला डाकघर के अंतर्गत आने वाले 125 ग्रामीण पोस्ट ऑफिस में बैंकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। हर डाकिये के पास एंड्राइड फोन रहेगा और पोस्ट ऑफिस के खातधारक लेन-देन के लिए बालोद व अन्य बैंक नहीं जाना पड़ेगा। वे अब अपने नजदीकी डाक घरों में जाकर लेनदेन कर सकते हैं।
अब सरकार एक सितंबर से बालोद जिला डाक घर में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत करने जा रही है। जिसकी तैयारी भी जिला डाक घर में चल रही है। क्योंकि एक सितंबर को जिला मुख्यालय के टाउन हाल में दोपहर दो बजे इस योजना का बड़ा आयोजन भी होगा।

जिले की 125 डाक शाखाओं के 1 लाख खाताधारकों को मिलेगा लाभ
उपसंभागीय निरीक्षक डाक बालोद आशीष मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 125 डाक शाखा हैं। इन डाक शाखाओं में लगभग एक लाख से ज्यादा खाताधारक हैं। अब इन्हें लेन देन करने बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि वे इन डाक शाखाओं से भी लेनदेन कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल अभी बालोद जिले की पांच डाक शाखाओं में यह सुविधा होगी, जिसमे भंैसबोड़, बेलमांड, दूधली और दो अन्य डाक शाखा शामिल हैं। अब इन खाताधारकों को एटीएम की तरह ही क्यूआर कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड से सिर्फ अपने अंगूठे के निशान से लेन देन कर सकते हंै। अपने पास की दुकानों से भी लेन देन करना चाहे तो लेन देन कर सकते हैं। इस कार्ड की बदौलत रोजाना 10 हजार तक की राशि भी निकालने की बात कही जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है।

दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए घर पहुंच सेवा
योजना के अनुसार इस योजना में वृद्ध और दिव्यांगों का खास ख्याल रखा गया है। कोई दिव्यांग व अधिक उम्र के वृद्ध नजदीकी डाक शाखा में नहीं आ पा रहे हैं तो डाकिया अपना एंड्राइड मोबाइल फोन लेकर उनके पास पहुंचेगा। उनके क्यूआर कार्ड से उसे पैसे का लेन देन करेगा। इसमें सिर्फ अंगूठे का निशान मिलना जरूरी है। इसके लिए सेवा शुल्क ही लगेगा।

हर डाकिये के पास होगा एंड्राइड मोबाइल, करेंगे एप्लीकेशन लोड
उपसंभागीय निरीक्षक डाक बालोद आशीष मिश्रा ने बताया कि इस योजना को बेहतर बनाने के लिए जिले के 125 डाकिये को एंड्राइड मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा। इस मोबाइल में एप्लीकेशन को लोड करेंगे और फिर डाक शाखा से ही खाताधारको से लेन देन करेंगे।

शुभारंभ आज
बालोद के उपसंभागीय निरीक्षक डाक आशीष मिश्रा ने बताया अभी इस बैंकिंग सुविधा के लिए डाक घर में तैयारी पूरी हो गई हैै। यह योजना बहुत ही अच्छी है। इनसे काफी लाभ भी मिलेगा। एक सितंबर को जिला मुख्यालय के टाउनहाल में इस योजना का शुभारंभ होगा। 1 सितंबर से योजना लागू होगी।