उसने लिखा है कि आपका बेटा नाकारा है। दुआ करता हूं कि मैं अपने भाई के बच्चे के रूप में फिर से इसी परिवार में पैदा होकर आऊं। उसने अपनी बेरोजगारी का जिक्र किया है। लिखा है कि मेरा एक हाथ बचपन में फैक्चर होने के कारण टेढ़ा है। इस वजह से कई बार पुलिस व आर्मी की भर्ती में जाता हूं लेकिन रिजेक्ट हो जाता हूं। इससे मुझे नौकरी नहीं मिल पा रही है। मेरे कई साथी की नौकरी लग गई, मेरी नहीं लग पाई।