उन्होंने पीड़ितों को वॉट्सऐप कॉल के जरिए डराया। फिरौती वसूल की। गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह (32) हरियाणा के गुड़गांव का रहने वाला है। बाकी 5 आरोपियों में बैकुंठ कुमार (26), राजेश कुमार (23), सावन कुमार (24), निशु कुमार (20), शशि कुमार (21) बिहार में पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 318, 308, 319, 351, 4 बीएनएस और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।