31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवारिक विवाद ने छीनी जान! दीवार बनाने से घर में भरा पानी… तो देवर-देवरानी की कर दी हत्या

CG Crime: प्रार्थिया के पति के सिर, आंख, नाक आदि जगह गंभीर चोंट आई थी, जिसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलोदा बाज़ार

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 22 Jul 2025, 10:29 AM IST

देवर-देवरानी की हत्या (Photo source- Patrika)

देवर-देवरानी की हत्या (Photo source- Patrika)

CG Crime: 20 जुलाई को प्रार्थिया कौशल्या निषाद निवासी ग्राम मोपका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपियों द्वारा दीवार उठाया जा रहा था। जिससे प्रार्थिया के घर में पानी जमा हो जा रहा था, जिसके संबंध में बात करने एवं मना करने के लिए सुबह 7 बजे प्रार्थिया का पति बाहर गली में गया था कि इसी बीच रिश्ते में जेठ आरोपी मनहरण निषाद एवं जेठानी सुरजोतिन निषाद द्वारा वाद विवाद कर प्रार्थिया के पति को डंडा से मारपीट कर दी।

यह देख प्रार्थिया द्वारा छुड़ाने का प्रयास किया गया तो आरोपियों द्वारा प्रार्थिया को भी डंडे से मारपीट की गई। मारपीट करने से प्रार्थिया का पति बेहोश होकर वहीं पर गिर गया। प्रार्थिया के पति के सिर, आंख, नाक आदि जगह गंभीर चोंट आई थी, जिसे इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल बलौदाबाजार लाया गया, जहां उसकी स्थिति देखते हुए डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां पर उपचार के दौरान 19 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

CG Crime: प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 296,115(1), 109 (1), 103 (1), 3 (5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी पति-पत्नी मनहरण निषाद (60) और उसकी पत्नी सुरजोतिन को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दीवाल खड़ा करने की बात को लेकर आवेश में आकर मृतक मनाराम की लाठी डंडे से पीट कर हत्या करना स्वीकार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़