पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की कार, सोने के झुमके समेत अन्य सामान बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त बाइक, 2 नग कटर, गुलाबी रंग की टॉर्च और 2 मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी दिलीप को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई में कसडोल पुलिस से राजू टंडन, भीम साहू, मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप बंजारे, कमलेश्वर बर्मन, थाना गिधौरी से सुजीत तम्बोली और अमीर राय का योगदान रहा।