Crime News: बलौदाबाजार जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में बच्चों को श्वान का जूठा परोस दिया गया। बच्चों ने अभिभावकों ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। लोगों का गुस्सा भड़कने के बाद प्रशासन ने आनन-फानन में 84 बच्चों को रेबीज का टीका लगवाया। उधर, शिक्षकों का कहना है कि उन्हें सब्जी की कड़ाही को श्वान द्वारा जूठा करने की जानकारी थी। उन्होंने महिला सहायता समूह को भोजन परोसने से मना किया था। फिर भी बच्चों को भोजन खिलाया गया।