
जेल (प्रतीकात्मक फोटो: एएनआई)
Korba News: दुष्कर्म के आरोप में कोरबा जेल में बंद चार बंदी फरार हो गए। 25 फीट ऊंची दीवार को फांदकर बंदी जेल से बाहर कूद गए और इसकी भनक जेल प्रशासन को नहीं लगी। जब मामले का पता चला तो जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिस समय यह घटना हुई उस समय जेल की बिजली बंद थी।
बंदियों की तलाश जारी है। पुलिस जगह-जगह खोजबीन कर रही है। इसके लिए चार से पांच टीम का गठन किया गया है। बताया जाता है कि शनिवार को दिन में दोपहर 3.30 बजे बंदी जेल की दीवार को फांदकर भाग गए। इसे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। चारों बंदी युवा बताए जा रहे हैं, जो बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में आरोपी हैं। इस घटना की एफआईआर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की है।
फरार हुए सभी बंदी बलात्कार और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों के आरोपी हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जेल भेजे गए थे। इस घटना की खबर फैलते ही जेल प्रबंधन व जिला प्रशासन सहित पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। सभी बंदी जिला जेल में निरुद्ध थे। अभी इनका मुकदमा भी कोर्ट में शुरू नहीं हुआ था।
फरार बंदियों में चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राजा कंवर और सरना उर्फ सिंकू शामिल हैं। इनमें से तीन तो कोरबा जिले के बालको, श्यांग, सिविल लाइन थाना व रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के हैं। जबकि एक आरोपी रायगढ़ जिले का मूल निवासी है। उस पर लड़की को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले जाने और उससे दुष्कर्म का आरोप है। इन चारों ने जेल से भागने की योजना तैयार की।
ये सभी जेल प्रहरियों को झांसा देकर जेल की 25 फीट ऊंची दीवार रॉड और गमछा के सहारे फांदकर फरार हो गए। जेल प्रशासन की ओर से गौशाला में बीमार गाय की देखरेख करने के लिए इन्हें थोड़ी छूट दी गई थी। इसी का बंदियों ने फायदा उठाया और जेल से भागने की योजना बनाई। इस मामले में सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपियों को संभावित पते-ठिकाने पर पुलिस छापेमारी कर रही है।
एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि जिला जेल से चार बंदी फरार हो गए हैं। चारों अलग-अलग मामलों में जेल में बंद थे। प्रारंभिक रूप से जो जानकारी प्राप्त हुई है। वह रॉड फंसाकर वहां से कूदे हैं और फिर भाग गए हैं। इस संबंध में सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। सभी के फोटो, वीडियो सर्कुलेट कर दिया गया है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
3 Aug 2025, 8:02 AM IST
Published on:
3 Aug 2025, 8:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़




