लवन रेंज के जिन इलाकों में टाईगर नजर आया है, उन इलाकों में रोड के आसपास वन विभाग द्वारा बैरीकेडिंग की गई है। लेकिन, बड़ा सवाल लवन रेंज में पड़ने वाले दो दर्जन ग्राम हैं। वन विभाग के लिए चिंता की बात है कि किसी भी स्थान पर टाइगर और मानव के बीच द्वंद न होने पाए। लिहाजा, मानव के साथ अब टाइगर की सुरक्षा करना भी बड़ी जिम्मेदारी है।