पहले तो वे छात्र के गायब होने में अपना हाथ होने से इनकार करते रहे लेकिन कड़ाई से पूछताछ में वे टूट गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने छात्र की गला दबाकर हत्या कर कनकपुर के जंगल में लाश फेंक दी है। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में रामानुजगंज टीआई भारद्वाज सिंह, एसआई मनोज सिंह, राजकुमार साहू समेत अन्य शामिल रहेे।