14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक से साइड लेते खाई में गिरी बस, मच गई चीख-पुकार, 12 घायलों में 2 की हालत नाजुक

अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर हुआ हादसा, घायलों को कराया गया है भर्ती, क्रेन के सहारे काफी मशक्कत के बाद निकाली गई बस
2 min read
Google source verification
Accidental bus

Bus accident

वाड्रफनगर. अंबिकापुर से मध्यप्रदेश के बैढऩ जा रही यात्रियों से भरी बस बुधवार की रात बनारस मार्ग पर ट्रक से साइड लेते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी। हादसे के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए।

सभी को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 2 की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


गौरतलब है कि बुधवार की रात गुप्ता बस सर्विस क्रमांक सीजी 15 एबी-0294 अंबिकापुर से बैढऩ के लिए 2 दर्जन से अधिक यात्रियों को लेकर निकली थी। बस विनोद कुमार प्रजापति चला रहा था। बस बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर से लगे खरहरा जंगल के पास रात 10.30 बजे पहुंची थी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पत्नी समेत 2 घायल

इसी दौरान ट्रक से साइड लेने के चक्कर में बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 12 महिला-पुरुष यात्री घायल हो गए। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण घायलों को बाहर निकालने काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : प्रसूता और नवजात को खाट पर लिटाकर पैदल 1 किमी दूर खड़ी महतारी तक लाया, ये थी वजह


अस्पताल में कराया गया भर्ती
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा संजीवनी को कॉल किया गया। इसके बाद सभी को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से 2 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।


ये हैं घायल, ड्राइवर गिरफ्तार
घायलों में राजेंद्र कुमार, गीता यादव, रिंकू देवी, अर्जुन समेत अन्य शामिल हैं। घायलों के परिजन को भी मोबाइल पर दुर्घटना की सूचना दी गई है। इधर वाड्रफनगर चौकी पुलिस ने बस जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग