28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये कोई साधारण बाइक नहीं बल्कि गर्भवती माताओं के लिए है एंबुलेंस, आईएएस ने दिखाई झंडी

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सबाग व भुलसीकला में बाइक एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, कलक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Apr 2018, 9:19 PM IST

Bike ambulance

Bike ambulance inaugrated

बलरामपुर. जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं घर से अस्पताल एवं अस्पताल से घर तक पहुंचाने हेतु नि:शुल्क मोटर बाइक एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। बुधवार को कलक्टर अवनीश शरण ने हरी झण्डी दिखाकर बाइक एंबुलेंस को रवाना किया।


जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के गर्भवती माताओं का सुरक्षित संस्थागत् प्रसव की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए कलक्टर अवनीश कुमार शरण ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सबाग एवं भुलसीकला के चिकित्सा अधिकारी को मोटर बाइक एम्बुलेंस की चाबी सौंपी तथा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कलक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि नि:शुल्क मोटर बाइक एम्बुलेंस की सेवा से जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती माताओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सबाग व भुलसीकला के चिकित्सा अधिकारियों को एम्बुलेंस का सही उपयोग करते हुए क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने को कहा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने को कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीडी. बाखला, सिविल सर्जन डॉ. आरके. त्रिपाठी, बीएमओ. डॉ. एचएस. मिश्रा, डीपीएम. स्मृति एक्का, डॉ. अनिल पाठक, डॉ. विजय, डॉ. शरद वर्मा, डॉ. आशुतोष पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


इन गांवों को मिलेगा लाभ
नि:शुल्क बाइक एम्बुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सबाग के अन्तर्गत ग्राम नवाडीहखुर्द, खास सबाग, आखेनकोना, बंदरचूंआ, नहलू कछुआ, गदामी, बरडीह, झालबासा, सुरलुंगडीह, जलजली, बालापानी, राजेन्द्रपुर, बाटा, कुडाग, चुनचुना, पुंदाग, चरहु, भुटाही एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुलसीकला के बाइक एम्बुलेंस से सरंगाजोगी, बरडीकला, भुलसीखुर्द, डोंडाचापी, चंपानगर, पकरीटोली क्षेत्र गर्भवती माताओं को नि:शुल्क मोटर बाइक एम्बुलेंस सेवा का लाभ मिलेगा। यह बाइक एम्बुलेंस सेवा साथी समाज सेवी संस्था कोण्डागांव द्वारा संचालित किया जा रहा है।