3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAF jawan’s died: सीएएफ कैंप में जवान के सीने में उठा दर्द, फिर हो गई मौत, पूर्व CM के गृहक्षेत्र का था जवान

CAF jawan's died: रात में सीने में दर्द होने के साथ ही सांस लेने में परेशानी की बताई थी बात, देर रात लाया गया अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 13 Dec 2024, 4:14 PM IST

CAF jawan's died

Demo pic

कुसमी. सामरी पाठ थाना अंतर्गत सुदूर ग्राम पुंदाग रोड के बंदरचुआ से आगे भूताही मोड़ में स्थापित सीएएफ कैंप में तैनात एक जवान ने बुधवार की रात को सीने में दर्द (CAF jawan's died) होने के साथ सांस लेने में परेशानी होने की बात कही। इसके बाद उसे देर रात करीब डेढ़ बजे कुसमी अस्पताल में लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सक ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दुर्ग के पाटन निवासी भूपेंद्र कौशिक पिता रामजी कौशिक उम्र 39 वर्ष थाना सामरी पाठ क्षेत्र के सुदूर ग्राम पुंदाग रोड के बंदरचुआ से आगे भूताही मोड़ में स्थापित सीएएफ कैंप (CAF jawan's died) में तैनात था। अभी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। इस बीच बुधवार की रात 10.30 बजे भूपेंद्र कौशिक ने सीने में दर्द व सांस लेने में परेशानी होने की बात कही।

इसके बाद उसकी तबियत और बिगड़ गई तो साथी जवान व अधिकारी उसे लेकर रात में इलाज हेतु कुसमी अस्पताल के लिए रवाना हुए और देर रात करीब डेढ़ बजे कुसमी अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां जांच करने के बाद चिकित्सक ने जवान भूपेंद्र कौशिक को मृत घोषित (CAF jawan's died) कर दिया।

यह भी पढ़ें:CG murder: बेटे की हत्या के बाद पिता ने रची झूठी कहानी, फिर कर दिया अंतिम संस्कार, बहू ने कराया गिरफ्तार

CAF jawan's died: हार्ट अटैक से मौत की आशंका

गुरुवार को सूचना पर कुसमी थाना प्रभारी संतलाल आयाम मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन के आने के बाद शव का पीएम करा उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक (CAF jawan's died) के कारण जवान की मौत होने की संभावना जताई जा रही हैं।