
Former MLA in Hindalco
कुसमी. ट्रक मालिक संघ सामरी कुसमी द्वारा 1 फरवरी से सामरी से लगे गोपातु के टाटीझरिया मोड़ के समीप अपने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर बाक्साइट परिवहन को ठप कर आंदोलन शुरू किया गया था। यहां पहुंचे हिण्डालको के कांट्रेक्टर जीएनसी व बीकेबी ट्रांसपोर्ट के मैनेजरों से हुई कई दौर की वार्ता असफल हो चुकी थी।
कम्पनी द्वारा मांगें पूरी करने हेतु 15 दिन की मोहलत मांगी जा रही थी लेकिन ट्रक मालिक संघ अपने मांगे पूरी नही होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर अड़ा हुआ था। उनके समर्थन में बाहर के भी ट्रक मालिक सामने आ रहे थे।
मंगलवार को पूर्व विधायक व आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धनाथ पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष जन्मजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर वहां हिण्डालको के दोनों कांट्रेक्टर कम्पनी जीएनसी व बीकेबी के प्रबंधकों की उपस्थिति में वार्ता हुई।
इसमें कम्पनी ने ट्रक मालिक संघ के महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करने का लिखित में आश्वसन दिया। इसके बाद ट्रक मालिक संघ ने मंगलवार से अपना हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी, इससे अब बाक्साइट का परिवहन शुरू हो गया है।
ट्रक मालिक संघ के चार सूत्रीय मांगों में शासन द्वारा 5 प्रतिशत बड़ा हुआ भाड़ा को लागू करने, 1 जनवरी 2015 से जो 25 रुपए प्रति टन भाड़ा बढ़ाया गया है, उसे लागू करने, 22 रुपए टन के हिसाब से रोड टैक्स काटा जा रहा है उसे दिए जाने, डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने पर करीब 8 रुपए की भाड़ा वृद्धि किया जाना था, उसे 1 अगस्त 2017 से अब तक बढ़े डीजल के दाम पर भाड़ा नहीं बढ़ाया गया है, उसे तत्काल बढ़ाने, साथ ही समय पर बाक्साइट का लोडिंग-अनलोडिंग नही होने पर 2500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से देना सहित अन्य मांगें शामिल थी।
इसमें से कम्पनी ने फिलहाल 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से जो आर्थिक मंदी रहने पर भाड़े में कटौती की जा रही थी, उसमें 10 रुपए कम कर फिलहाल 15 रुपए ही कटौती करने की बात कही गई है। साथ ही बढ़े हुए डीजल के भाव का 26 रुपए प्रति टन के हिसाब से भाड़ा बढ़ा दिया गया है। वहीं शासन से 5 प्रतिशत बड़ा हुआ भाड़ा लागू करने के मांग पर कम्पनी द्वारा 14 नवंबर तक विचार करने को कहा गया है।
वही अब आर्थिक मंदी के नाम से 15 रुपए प्रति टन के हिसाब अब कट रही राशि के साथ मेराल झारखंड के अपेक्षा रेनुकूट यूपी में बाक्साइट परिवहन की दूरी के हिसाब से कम मिलने व भाड़ा को लागू करने के संबंध में कम्पनी ने नवंबर माह में रिनिवल होने के दौरान संसोधन करने का आश्वासन दिया है।
Published on:
6 Feb 2018, 9:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.