11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग बेटे ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो पेट दर्द की दवा बोलकर करा दिया गर्भपात

वारदात के बाद से फरार नाबालिग आरोपी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, मां-बाप को भी भेज दिया गया जेल
2 min read
Google source verification
Minor girl

Minor girl

रामानुजगंज. नाबालिग लड़के ने अपने गांव की ही नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया और उससे कई बार दुष्कर्म किया। यह बात लड़के के मां-बाप को भी पता थी। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो पेट दर्द की दवा बोलकर गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद नाबालिग आरोपी घर से फरार हो गया था।

पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी लड़के को मुंबई से गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह तथा उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।


बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विजयनगर चौकी अंतर्गत ग्राम गम्हरिया निवासी एक नाबालिग लड़के ने गांव की ही नाबालिग लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसने कहा कि वह उससे शादी करेगा। झांसे में लेने के बाद उसने कई बार किशोरी से शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई।

यह बात जब नाबालिग लड़के माता-पिता को पता चली तो उन्होंने किशोरी को पेट दर्द की दवा कहकर गर्भपात की दवा खिला दी। इस घटना से व्यथित किशोरी ने यह जानकारी अपने माता-पिता को दी। फिर पीडि़ता के पिता ने 2 जुलाई को घटना की रिपोर्ट विजयनगर चौकी में दर्ज कराई।

रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 (२)द, 417, 313, 201, 506, 34 के तहत जुर्म कर लिया था। इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को पूर्व में ही मुंबई से गिरफ्तार कर न्याय बोर्ड में पेश किया था जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था।


माता-पिता भी गए जेल
पीडि़ता का गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता ताहिर हुसैन तथा मां नुरेशा खातून को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को उन्होंने न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी केबी पटेल, प्रधान आरक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा, आरक्षक मायापति सिंह, प्रदीप गुप्ता व राजेश पैंकरा सक्रिय रहे।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग