रामानुजगंज. Murder: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम आनंदपुर निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में बुधवार की सुबह आनंदपुर-सिलाजु मार्ग पर सडक़ किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात आरोपियों ने गला रेतकर युवक की हत्या करने के बाद शव को सडक़ किनारे फेंक दिया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। ग्रामीणों द्वारा रामचंद्रपुर-सनावल मुख्य मार्ग पर रेवतीपुर में आरोपियों की पकडऩे के मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एडिशनल एसपी चन्द्रश सिंह ठाकुर, एसडीएम देवेंद्र प्रधान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर महापौर डॉ. अजय तिर्की भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा देकर चक्काजाम समाप्त कराया।