24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्शल खड़ी देख जंगल में घुसे तो फटी रह गई आंखें, 3 छात्राओं से हो रहा था दुष्कर्म

गणतंत्र समारोह में शामिल होकर लौट रही छात्राओं से दुष्कर्म का मामला, 3 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल, चौथा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 8 Feb 2018, 8:45 PM IST

Rape

Rape

कुसमी. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी क्षेत्र की 3 छात्राओं के साथ 26 जनवरी को मार्शल सवार 4 युवकों ने दुष्कर्म किया था। वे छात्राओं को सतमोड़वा जंगल में ले गए थे। यहां सूनसान जगह में मार्शल खड़ी कर वे छात्राओं से दुष्कर्म कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों की नजर मार्शल पर पड़ी तो उन्हें शंका हुई।

वे जंगल के भीतर घुसे और देखा तो उनके होश उड़ गए। इधर आरोपी तत्काल वाहन लेकर वहा ंसे फरार हो गए। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों को पकडऩे पुलिस से गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बुधवार को चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।


सामरी क्षेत्र के ग्राम टाटीझरिया, सरईडीह व सबाग की तीन नाबालिग छात्राएं 26 जनवरी की सुबह सामरी हायर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने आई हुई थी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे चांदो रोड में स्थित बंगाली मेडिकल स्टोर के समीप खड़ी होकर आपस में बाते कर रहीं थीं। उसी दौरान वहां अज्ञात मार्शल वाहन में सवार होकर 4 युवक पहुंचे। इसमे से एक वाहन भी चला रहा था।

उन्होंने छात्राओं को बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाकर चांदो रोड में सुनसान जगह सतमोड़वा के समीप ले जाकर वाहन सड़क किनारे लगाकर उन्हें जंगल में ले गए और वहां सभी आरोपियों ने किशोरियों के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। रास्ते गुजर रहे लोगों ने सूनसान जगह में वाहन खड़ा देखा तो उन्हें कुछ शंका हुई तो वे रुककर देखने लगे।

लोगो को देख सभी आरोपी किशोरियों को छोड़कर वहां से वाहन लेकर फरार हो गए थे। जानकारी होते ही परिजनों सहित काफी संख्या में लोग थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तार करने का मांग कर रहे थे।

पुलिस ने मामले में सामरी निवासी छोटू उर्फ तबरेज खान, एक 17 वर्षीय अपचारी बालक, अमटाही निवासी प्रशांत गुप्ता व सद्दाम अंसारी के खिलाफ भादवी की धारा 363, 365, 376, 506, पॉस्को एक्ट की धारा 3, 4 व 5 के तहत अपराध दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर अमटाही निवासी आरोपी 19 वर्षीय सद्दाम अंसारी, सामरी निवासी 19 वर्षीय छोटू उर्फ तबरेज खान व एक 17 वर्षीय अपचारी बालक को दबिश देकर उनके घरों से गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था।

वहीं घटना में शामिल चौथा फरार ग्राम अमटाही निवासी 20 वर्षीय प्रशांत गुप्ता की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। बुधवार को थाना प्रभारी सामरी राजेश खलखो की टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।