वाड्रफनगर. Road accident: जर्जर सडक़ों के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत मोरन नदी पुल के समीप जर्जर सडक़ पर ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे (Road accident) से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। चक्काजाम करीब 4 घंटे तक चला। इस दौरान सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।