कुसमी. Snake bite: एक युवक गुरुवार की सुबह उठते ही खेत में चला गया। इस दौरान पत्नी व बेटा कमरे में सो रहे थे। 4 घंटे बाद जब वह घर लौटा तो देखा कि कमरे के बाहर मासूम बेटा रो रहा था। जब वह भीतर गया तो पत्नी बेसुध पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। जब उसने बिस्तर हटाया तो नीचे करैत सांप लेटा हुआ था। यह देखते ही वह समझ गया कि पत्नी की सांप डसने से मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया।