
Akshara Singh performing in Tatapani festival
बलरामपुर.बलरामपुर-रामनुजगंज जिले में तातापानी महोत्सव का 3 दिवसीय आयोजन 14 से 16 जनवरी तक किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम देखने विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक आते हैं। स्थानीय मांग के अनुसार तातापानी समापन समारोह की सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित भोजपुरी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह (Tatapani festival) ने भोजपुरी गीतों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। साथ ही म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने भी मंच साझा करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
तातापानी महोत्सव (Tatapani festival) के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में एक से बढक़र एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला। इस दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से इन कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यों से काफी संख्या दर्शक जुटे।
सर्वप्रथम म्यूजिक बैंड इंडियन रोलर भिलाई के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने एक से बढक़र एक बॉलीवुड के गानों की शानदार प्रस्तुति दी।
साथ ही नावेद ग्रुप ने मंच पर अपना रंग बिखेरा व बॉलीवुड के गानों में अपना नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कलाकारों (Tatapani festival) को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
तातापानी महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेत्री व गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। अक्षरा के मंच पर कदम रखते ही तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका दर्शकों ने स्वागत किया।
अक्षरा सिंह ने अपने भोजपुरी गीतों की शानदार प्रस्तुती दी। उपस्थित दर्शकों ने उनके गानों का आनंद उठाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
तातापानी महोत्सव (Tatapani festival) के समापन दिवस जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के साथ अन्य कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान स्थल पूरी तरीके से दर्शकों से भरा रहा।
तातापानी महोत्सव के समापन के दिन जिले के विभिन्न विद्यालय और महाविद्यालयीन छात्रों ने तातापानी के मंच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया।
इस दौरान (Tatapani festival) कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित गणमान्य नागरिक व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
Updated on:
17 Jan 2025, 6:30 PM IST
Published on:
17 Jan 2025, 6:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.