3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tatapani festival: तातापानी महोत्सव में मिथुन के गानों ने मचाई धूम, ट्रायबल फैशन वॉक ने भी लूटी महफिल

Tatapani festival: तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने उमड़ी लोगों की भीड़, ट्रायबल फैशन वॉक का भी किया गया आयोजन, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 16 Jan 2025, 8:33 PM IST

Tatapani festival

Tribal fassion walk

बलरामपुर. तातापानी महोत्सव (Tatapani festival) के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों तथा सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गीत व संगीतकार मिथुन शर्मा ने अपने साथियों के साथ अपनी आवाज की छटा बिखेरी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये और खड़े होकर बड़े उत्साह से तालियों की गडग़ड़ाहट से कलाकारों का सम्मान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों (Tatapani festival) की शुरुआत जिले के स्कूली तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य से हुआ। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विलुप्त हो रहे आदिवासी संस्कृति को फिर से सहेजने के साथ ही दर्शकों को जनजातीय समुदाय और उनके जीवन शैली को प्रदर्शित करने व समझने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ट्रायबल फैशन वॉक का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें: Assistant teachers terminated: बीएड डिग्रीधारी 254 सहायक शिक्षकों की गई नौकरी, हुई थी सीधी भर्ती

Tatapani festival: ठंड में भी मिथुन शर्मा का चला जादू

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार मिथुन शर्मा ने अपने साथी कलाकार शनि हिंदुस्तानी, साज भट्ट व अन्य कलाकारों के साथ प्रस्तुति दी।

तातापानी मेले (Tatapani festival) की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने आवाज का ऐसा जादू चलाया कि कडक़ड़ाती ठंड में भी वहां उपस्थित हजारों दर्शक जमकर झूम उठे। मंच पर आते ही उन्होंने बॉलीवुड गानों के साथ दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली।

यह भी पढ़ें: Big fraud: अमेरिका के डॉक्टर दोस्त ने गिफ्ट में भेजी विदेशी मुद्राएं, पाने के चक्कर में गंवा बैठा 78.38 लाख रुपए

्जागरूकता की दिशा में अनूठी पहल

तातापानी महोत्सव (Tatapani festival) के दूसरे दिन आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं जागरूकता के लिए जिला प्रशासन द्वारा ट्राईबल फैशन वॉक किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी आभूषणों एवं परिधानों को पहनकर रैम्प वॉक किया, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली।

विलुप्त हो रहे आदिवासी संस्कृति को फिर से सहेजने के साथ ही दर्शकों को जनजातीय समुदाय और उनके जीवन शैली को प्रदर्शित करने व समझने के लिए जिला प्रशासन (Tatapani festival) की यह पहल अनूठी रही। ट्राईबल फैशन वॉक के द्वारा दर्शकों को आदिवासी संस्कृति तथा उनके पहनावे को जानने का बेहतर मौका भी मिला।