27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में 2 दुकानदारों में जमकर मारपीट, चाचा को बचाने आई युवती की भी पिटाई, Video वायरल

Beaten Video Viral: व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर आपस में भिड़ गए आस-पास के 2 दुकानदार (Shopkeepers), दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 12 May 2021, 8:37 PM IST

Beaten

Injured Uncle and niece

रामानुजगंज. लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान चोरी-छिपे दुकानदारी करना और व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर एक-दूसरे की प्रशासन से शिकायत करने के कारण मंगलवार रात 2 दुकानदार आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित एक कपड़े के दुकानदार द्वारा अपने पड़ोसी दुकानदार के साथ बीच सड़क पर मारपीट (Beaten between Shopkeepers) की गई।

वहीं बीच-बचाव करने आई भतीजी के साथ भी मारपीट की गई, जिसका वीडियो वायरल (Viral Video) भी हो गया है। इसकी शिकायत दोनो पक्षों द्वारा रामानुजगंज थाने में की गई है।

नंदू प्रसाद गुप्ता की शिकायत पर सुधीर एवं चंदन पर, वहीं सुधीर गुप्ता की शिकायत पर नंदू प्रसाद, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रेम गुप्ता के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Read More: हाथों में पिस्टल लेकर 2 युवक मेरिन ड्राइव में लगे 'माई अंबिकापुर' को लात मारकर तोड़ा, वायरल हो रहा वीडियो


गौरतलब है कि मंगलवार की शाम 7.30 बजे शिल्पा साड़ी सेंटर के संचालक सुधीर गुप्ता उम्र 58 वर्ष एवं उसके पुत्र चंदन गुप्ता उम्र 34 वर्ष द्वारा महामाया साड़ी सेंटर के संचालक दिलीप गुप्ता के निवास के सामने आकर व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर मारपीट की जाने लगी।

चंदन गुप्ता द्वारा क्रूरतापूर्वक दिलीप गुप्ता की इतनी बेदम पिटाई (Beaten) की गई कि वे बीच सड़क पर ही बेहोश हो गए, इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान जब उनकी भतीजी नेहा गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंची तो चंदन ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। इससे उसके नाक एवं मुंह से खून आने लगा, वह भी सड़क पर ही बेहोश हो गई।

घटना के बाद काफी संख्या में यहां लोग एकत्रित हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची परंतु तब तक सुधीर गुप्ता एवं चंदन गुप्ता मौके से फरार हो गए थे। वहीं घायल दिलीप गुप्ता एवं नेहा को प्राथमिक इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से दोनों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया।

Read More: जमीन विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक ने की आत्मदाह करने व जेसीबी जलाने की कोशिश

दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। नंदू गुप्ता की शिकायत पर सुधीर तथा चंदन, सुधीर गुप्ता की शिकायत पर नंदू, राहुल, सनी, प्रेम के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।


चोरी-छिपे कर रहे थे दुकानदारी
जिस प्रकार दो दुकानदारों के बीच सड़क पर मारपीट (Beaten) हुई है, यह लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे दुकानदारी करने का परिणाम है। अधिकांश दुकानदार जिनका घर और दुकान एक ही में है, वे मौके का फायदा उठा कर जमकर दुकानदारी कर रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी छिपे ग्राहक बुलाया जाना, लॉकडाउन में दुकान से सामान बेचा जाना, जिस पर एक-दूसरे की शिकायत होना मारपीट का कारण बना।