6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस रास्ते से लौट रहे थे विधायक उसी रास्ते पर खड़े थे 23 हाथी, 1 घंटे तक फंसे रहे

गज प्रभावितों से मिलकर लौट रहे थे डॉ. प्रीतम राम, चांची मोड़-उदुवाकठरा के रास्ते पर हाथियों के मूवमेंट में फंसे

2 min read
Google source verification
MLA in elephants efected area

MLA in elephants efected area

राजपुर. सूरजपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित ग्राम नरसिंहपुर व चांची क्षेत्र में तीन दिन से 23 हाथियों के दल ने उत्पात मचाकर रखा है। इस दौरान हाथियों ने ५ ग्रामीणों का घर तोडऩे के साथ ही आधा दर्जन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। गुरुवार की रात हाथी ग्राम खुखरी में एक घर में घुसकर बाइक को तोडऩे के बाद मक्का व धान को चट कर गए।

शुक्रवार को प्रभावितों से मिलकर लौट रहे सामरी विधायक डॉ. प्रीतम राम भी चांची मोड़ के पास हाथियों से घिर गए, ऐहतियातन विधायक ने आगे बढऩा उचित नहीं समझा और वहीं सुरक्षित स्थान पर चले गए। करीब 1 घंटे बाद जब हाथियों का दल गागर नदी के ऊपर जंगल की ओर गया तब जाकर विधायक वहां से निकले।


राजपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम नरसिंहपुर, चांची व खुखरी में तीन दिन से २३ हाथियों का दल भ्रमण कर उत्पात मचा रहा है। अब तक हाथियों ने ५ घरों को ढहाने के साथ ही आधा दर्जन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। गुरूवार की रात हाथियों ने ग्राम खुखरी निवासी कबीर साय पिता जटू गोड़ के घर को तोड़ कर घर मे रखी बाइक को तोडऩे के बाद अंदर रखे मक्का व धान को चट कर गए।

इसके बाद ग्राम खुखरी निवासी धरम पिता झिगन गोड़ के घर में मोबाइल तोडऩे के बाद धान को चट कर गए। इसी तरह गांव के ही छलमनिया के तीन बोरी मक्के व कन्हाई के खेत में लगे जीराफूल धान को चट कर गए।


प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे विधायक
हाथियों के उत्पात मचाने की जानकारी मिलने पर सामरी विधायक डॉ. प्रीतम राम शुक्रवार को प्रभावितों से मिलने ग्राम करंजी पंचायत के आश्रित गांव मंदरीडांड़ पहुंचे थे। यहां से ग्रामीणों से मिलकर शाम लगभग 5.30 बजे राजपुर वापस आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चांची मोड़ -उदुवाकठरा के कच्चे रास्ते पर हाथियों के दल से वे घिर गए।

ऐहतियातन उन्होंने आगे बढऩा उचित नहीं समझा और हाथियों के जाने का इंतजार करने लगे। करीब १ घंटे बाद हाथियों का दल गागर नदी के ऊपर जंगल की ओर गया तब विधायक वहां से निकले।


सचिव सोनमणी वोरा रात में ही पहुंचे
हाथियों के उत्पात की सूचना मिलने पर जल संसाधन विभाग के सचिव सोनमणी वोरा अन्य अफसरों सीएफ सीएल तिवारी, उप वनमंडलाधिकारी जेआर भगत, रेंजर अनिल सिंह, डिप्टी रेंजर रामप्रताप राही, मनोज जायसवाल, सुशील ठाकुर, राजेंद्र तिवारी, पुनीत सिंह, रामानन्द यादव व अन्य कर्मचारियों के साथ रात में ही ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर हाथियों से दूर रहने तथा अधिकारियों को अलर्ट रहकर ग्रामीणों की मदद करने के निर्देश दिए।


रतजगा कर रहे ग्रामीण
हाथियों के उत्पात से प्रभावित ग्राम उधवाकठरा, मंदरीडांड़, चांची, चन्द्रगढ़, खुखरी, डिगनगर, करजी, परसागुड़ी, सिधमा, बदवली व रेवतपुर के ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। उन्हें सबसे अधिक चिंता खेतों में तैयार फसल धान व गन्ने की है, जिन्हें हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग