4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह के समय घर के सामने रंगोली बनाने वाली महिलाओं से छीनता था आभूषण

एक गिरफ्तार, 1.6 करोड़ के आभूषण बरामद
2 min read
Google source verification
crime

एक गिरफ्तार, 1.6 करोड़ के आभूषण बरामद

बेंगलूरु. केंगेरी पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर साढ़े तीन किलो सोने के आभूषण जब्त किए। इनकी कीमत करीब एक करोड़ छह लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार धारवाड़ जिले कोलिवाड गांव निवासी अच्युत कुमार गणी (31) शहर में कई महिलाओं के आभूषण छीनने के बाद मैसूरु रोड पर केंगेरी होबली में कुंबलगोड़ू गांव के एक किराए के मकान में छिपा रहता था। वह सुबह के समय घर के सामने रंगोली बनाने वाली महिलाओं और सुबह की सैर पर निकली महिलाओं के आभूषण छीनता था।

उसने कपड़ों के कारखानों में काम करने वाली कई महिलाओं के आभूषण भी लूटे थे। इस काम को अंजाम देने के लिए वह पांच मोटर साइकिलों का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने मोटर साइकिल भी जब्त की हैं। आरोपी के खिलाफ बेंगलूरु और कई अन्य जिलों में करीब 105 मामले दर्ज हैं। अच्युत कुमार छीने गए आभूषण सस्ते में गविसिद्देश को बेचता था।

उसकी पत्नी महादेवी भी आभूषण बेचती थी। पुलिस उसे तलाश कर रही है। पुलिस ने सबसे पहले के. आर .मार्केट के पास छीने गए आभूषण बेचने का प्रयास करते समय कोप्पल निवासी गवि सिद्देश (35) को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर अच्युत कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार अच्युत कुमार को इससे पहले हुब्बली, गदग, होवरी और उत्तर कन्नड़ जिले की पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। वहां उसके खिलाफ 34 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने कई युवकों के सिर मुड़वाए
कोलार. मालूर में एक छात्रा से बलात्कार का प्रयास और उसकी हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में रहने वाली छात्राओं में भय का माहौल है और किशोरवय की लड़कियां अपने घरों से भी निकलने में डरने लगी है। इस स्थिति को गंभीरता से लेकर पुलिस ने शोहदे टाइप के युवाओं की मुश्कें कसने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस ने कई युवाओं को पकड़ कर उनके सिर मुंडवा दिए।

इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मालूर में कई युवकों ने बेंगलूरु और मालूर की कुछ निजी बैंकों और चिटफंड चलाने वालों के पास रुपए जमा किए हैं। हर माह उन्हें ब्याज के रूप में काफी पैसे मिलते है। आसानी से कमाई होने के कारण युवाओं ने कई गलत आदतें पाल ली हैं। इनमें से एक आदत तरह-तरह के हेयर स्टाइल रखना है, जिन्हें देखकर दूसरों के मन में डर की भावना आती है। पुलिस ने ऐसे युवाओं को पाबंद करते हुए उन्हें पकड़ा और उनके उल्टे-सीधे हेयर स्टायल को खत्म करवा दिया। इसके लिए सिर मंडवाए जाने से युवाओं में अब डर का माहौल है और वे संयमित तरीके से रहने की कोशिश कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग