कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेंगलूरु के केपी शणै थे। कार्यक्रम में बेंगलूरु, तुमकुर, टिपतूर, हासन, बाणावर, कडूर, बिरुर, भद्रावती, मैसूरु व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पधारे भक्तों ने आनंद उठाया। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कुमार सुराणा ने स्वागत करते हुए तीर्थ निर्माण ईंट योजना में भाग लेकर अपने जन्म को धन्य बनाने का अह्वान दिया। हासन के अजयगुरु ने पूजन की विधि पढाई। ललित बर्मन पार्टी ने संगीतमय भक्ति रंग जमाया।