14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में होगा फिल्मोत्सव : एन.चंद्रशेखर

कन्नड़ फिल्मों के समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान की मांग वे कई वर्ष से कर रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 29 Jun 2018, 6:44 PM IST

filmotsava

गांवों में होगा फिल्मोत्सव : एन.चंद्रशेखर

बेंगलूरु. केवल शहरों तक सीमित फिल्मोत्सव का आयोजन अब तहसील ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा। कर्नाटक फिल्म अकादमी के अध्यक्ष नागतीहल्ली चंद्रशेखर यह बात कही।

उन्होंने यहां गुरुवार को कहा कि कन्नड़ फिल्मों के समग्र विकास के लिए विश्वविद्यालय स्तर के संस्थान की मांग वे कई वर्ष से कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में ऐसे संस्थान की स्थापना करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण की जानकारी विद्यार्थियों को मिले इसलिए ऐसे विषय पाठ्य पुस्तकों को शामिल कराने का वे विशेष प्रयास करेंगे।

इसके अलावा वर्ष के निर्धारित समय में अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का आयोजन तथा इसके लिए आवश्यक ढांचे का निर्माण उनकी दूसरी प्राथमिकता होगी। अकादमी के चौथे अध्यक्ष नागतीहल्ली चंद्रशेखर ने 17 सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। गत वर्ष उनको पुट्टण्णा कणगाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

--------------

साउथ इंडिया गारमेंट एक्स्पो शुरू
बेंगलूरु. ललित अशोक होटल में गुरुवार को तीन दिवसीय फैशन कनेक्ट साउथ इंडिया गारमेंट एक्स्पो का चतुर्थ संस्करण शुरू हुआ।
अतिथि गारमेंट मैन्यूफैक्सर्च एंड होलसेलर्स एसोसिएशन हैदराबाद के अध्यक्ष पवन बसंल, खागा के अध्यक्ष गौतमचंद पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष सज्जनराज मेहता, दिलीप जैन आदि ने फीता काट व दीप प्रज्ज्वलन कर एक्सपो का उद्घाटन किया।

एक्सपो में जयपुर, मुंबई, कोलकाता, त्रिपुरा, हैदराबाद, सूरत, दिल्ली सहित अनेक शहरों के व्यापारियों ने पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के वस्त्रों की 90 से अधिक स्टालें लगाई हैं। आयोजक एस.एस. टेक्स्टाइल मीडिया के कृष्णमूर्ति ने स्वागत किया।

----------

अधिकारियों के तबादले रद्द करने की मांग
बेंगलूरु. राज्य कुरुबा संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सण्णक्की ने कुरुबा समुदाय के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर इन अधिकारियों का तबादला निरस्त नहीं किया जाता है तो कुरुबा संघ राज्यव्यापी अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के समन्वय समिति के अध्यक्ष होने के बावजूद उनकी अनदेखी कर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी एकपक्षीय फैसले कर रहें है।

सिद्धरामय्या के कुरुबा समुदाय का कद्दावर नेता होने से संघ उनका अपमान सहन नहीं करेगा। पत्रकार वार्ता में संघ के सचिव एम.रामचंद्रप्पा, कोषाध्यक्ष नटराज, संघटन मंत्री के.एम.कृष्णमूर्ति उपस्थित थे।