10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बन्नेरघट्टा में हिरन की संदिग्ध हालत में मौत

शिकार की आशंका

2 min read
Google source verification
bannerghatta

बन्नेरघट्टा में हिरन की संदिग्ध हालत में मौत

बेंगलूरु. बन्नेरघट्टा के होराहल्ली वन क्षेत्र में सिर और पांव कटे हिरन के शव मिलने की घटना से इलाके में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका है। वन्यजीव प्रेमियों ने भी शिकारियों के होने की पूरी संभावना जताई है। हालांकि, वन विभाग ने इसे इस तरह की पहली घटना बताया है। अधिकारियों के अनुसार आनन-फानन में किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क के कार्यवाहक उप वन अधिकारी सुरेश ने बताया कि सोमवार को शिवनहल्ली गांव से वहां मृत हिरन के मिलने की खबर आई थी। शव तीन से चार दिन पुराना लगता है। सिर और पांव सहित शरीर के और कुछ अंग गायब थे। संदिग्ध शिकार का मामला दर्ज किया गया है। विशेष टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

---

वन अधिकारी के निवास और कई ठिकानों पर छापे
बेेंंगलूरु. उत्तर कन्नड़ जिले के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अधिकारियों ने शुक्रवार को येल्लापुर तहसील के किरावत्ती वन क्षेत्र के क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रकांत गोविंद नायक के पास अचल संपत्ति का पता लगाया है।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि नागरिकों से मिली जानकारी पर चंद्रकांत के आंकोला तहसील के बेलेकेरी होबली सकलाबेणा गांव के निवास, उसकी पुत्री के कारवार तहसील बाड़ा-1 गांव के निवास, कारवार तहसील माजाली कोठार स्थित सास के घर, चंद्रकांत के सरकारी निवास, कार्यालय और क्षेत्रीय वन विभाग के कार्यालय पर छापा मारा गया।
सभी अधिकारी अचल संपत्ति के बारे में विवरण संग्रहित कर रहे है।

-----

युवती की तस्वीरें खींची, चौकीदार गिरफ्तार
बेंगलूरु. बागलगुंटे पुलिस ने नागासंद्र मेट्रो स्टेशन पर एक युवती की मोबाइल से तस्वीरें खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मेट्रो स्टेेशन का चौकीदार रामचंद्र (35) मेट्रो स्टेशन पर सहेली की प्रतीक्षा कर रही एक सुंदर युवती की चोरी से तस्वीरें खींचने लगा।

मोबाइल के फ्लैश की चेहरे पर चमक पडऩे से युवती चौंक गई। उसने रामचंद्र के पास जाकर मोबाइल देने के लिए कहा। रामचंद्र घबरा गया और वहां से भाग निकला। यात्रियों ने उसका पीछा किया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।