गौरतलब है कि रेड्डी पिछले कुछ समय से बल्लारी जिले से सटे चित्रदुर्गा के मेगलहट्टी के फार्म हाउस में रह रहे हैं और वहीं से अपने पुराने मित्र श्रीरामुलू के प्रचार कर रहे हैं। रेड्डी के बल्लारी जिले में प्रवेश पर रोक लगी हुई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि रेड्डी बंधुओं को टिकट देने पर उपजे विवाद के बाद बल्लारी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भी रद्द की जा सकती है। हालांकि, पार्टी ने अभी इस कोई निर्णय नहीं किया है।