2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों ने कराई जांच

अनंतनाथ प्रभु की गुणस्तुति के साथ उनके प्रतीक चिह्नों पर विशेष ध्यान साधना करवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 13 Oct 2018, 6:14 PM IST

jainism

स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों लोगों ने कराई जांच

साध्वी सुदीप्ति ने सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं को 27वां पैंसठिया जाप अनुष्ठान का सस्वर उच्चारण कराया

बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, हनुमंतनगर के तत्वावधान में साध्वी सुमित्रा, साध्वी सुप्रिया के सान्निध्य में गुरुवार को महाप्रभाविक पैंसठिया अनुष्ठान का आयोजन किया गया। प्रारंभ में साध्वी सुविधि ने वीर स्तुति जाप का पारायण कराया। साध्वी सुदीप्ति ने सामूहिक रूप से श्रद्धालुओं को 27वां पैंसठिया जाप अनुष्ठान का सस्वर उच्चारण कराया।

साध्वी सुप्रिया ने तीर्थंकर प्रभु धर्मनाथ, शांतिनाथ एवं अनंतनाथ प्रभु की गुणस्तुति के साथ उनके प्रतीक चिह्नों पर विशेष ध्यान साधना करवाई। संचालन युवाध्यक्ष राजेश गोलेच्छा ने किया। संघ के तत्वावधान में भगवान महावीर जैन लैब की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 350 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष हुक्मीचंद कांकरिया, मंत्री महावीरचंद धारीवाल, नेमीचंद खिंवसरा, लैब अध्यक्ष राजेश लुंकड़, मंत्री राजेश बाफना, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद बोहरा, धनराज मुथा आदि उपस्थित रहे। शिविर में सेवा देने पर वैद्य राजेंद्र सिसोदिया का संघ द्वारा सम्मान किया गया।

धार्मिक बाल संस्कार शिविर शुरू
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, हनुमंतनगर के तत्वावधान में साध्वी सुमित्रा, साध्वी सुप्रिया के सान्निध्य में जैन स्थानक प्रवचन हॉल में शुक्रवार को बालक-बालिकाओं का पांच दिवसीय धार्मिक बाल संस्कार शिविर शुरू हुआ। शिविर में करीब 70 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। साध्वी सुदीप्ति ने प्रतिक्रमण की कक्षा ली। संचालन संजय कुमार कचोलिया ने किया। शिविर व्यवस्था ज्ञान सेवा में माला बोहरा, रतनीबाई मेहता, श्वेता धारीवाल आदि ने सहयोग किया। बच्चों को आकर्षक पुरस्कार प्रभावना दी गई। बच्चों को शिविर में सामायिक सूत्र, प्रतिक्रमण सूत्र 25 बोल का अध्यापन कराया गया।

सम्मेद शिखर की यात्रा 15 को
बेंगलूरु. पारस धाम ट्रस्ट की ओर से 15 अक्टूबर को सम्मेदशिखर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आचार्य विद्यासागर व ज्ञान सागर के आशीर्वाद से 110 गरीब बच्चों को बेंगलूरु से सम्मेदशिखर, पारस नाथ, पावापुरी, कुंडलपुर, राजगीर और आसपास के तीर्थों का दर्शन रेलगाड़ी व बस द्वारा करवाया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक