2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के ईश्वेन्द्र बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

फेडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री के बेंगलूरु में चुनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 13 Oct 2018, 6:10 PM IST

jainism

जयपुर के ईश्वेन्द्र बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

बेंगलूरु. फेडरेशन ऑफ इंडियन ग्रेनाइट एंड स्टोन इंडस्ट्री (फिग्सी) के बेंगलूरुमें दो वर्ष के लिए चुनाव हुए। इसमें जयपुर के ईश्वेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। स्टोना कमेटी के चेयरमैन मनोज सिंह तथा को-चेयरमैन जितेन्द्र कोठारी चुने गए। संस्था के वर्ष 2018 से 2020 तक कार्यकाल के लिए देशभर से 1155 ग्रेनाइट उद्यमियों ने भाग लिया और 807 सदस्यों ने मतदान किया।

इनमें पोस्टल व व्यक्तिगत मत भी शामिल हैं। अन्य पदाधिकारियों में महावीर सिंह राठौड़ (जयपुर), मनोज सिंह (बेंगलूरु), सुनील अरौड़ा (होसूर), जी.एम. हेगड़े (चामराजनगर), कृष्णराव (हैदराबाद), बडीवेल्लू (चेन्नई) उपाध्यक्ष चुने गए। एस. कृष्णप्रसाद (बेंगलूरु) महासचिव, राजेश माहेश्वरी (बेंगलूरु), शंकर नारायण (मदुरै), वेंकटेश शाका (इलकुल), कलित भंडारी (उदयपुर), रंजन खंडेलवाल (जालौर) सह सचिव चुने गए। सुनील भंडारी (होसूर) कोषाध्यक्ष, सुन्दर सोमानी (बेंगलूरु) सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा दिलीप कोठारी, मुकेश वर्मा, पंकज वर्मा, राकेश राठी, यशवंत रांका, देवेन्द्र सोनी, संजीत अहलूवालिया, रमेश नागराजू, संजय बाकलीवाल, गौतम अरोड़ा, विशाल सुराणा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

जैविन जैन अध्यक्ष, गौतमचंद सचिव
बेंगलूरु. मेवाड़ ओसवाल साजनन संघ के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष जैविन जैन ने शुक्रवार को कार्यकारिणी घोषित करते हुए सचिव गौतमचंद वया, उप अध्यक्ष कांति लाल गांधी, सह सचिव राजू सोनी,कोषाध्यक्ष अशोक नागोरी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार चावत, नवीन मेहता, पीयूष नंदावत, मनीष गांधी, जीवन मेहता को मनोनीत किया। सभा अध्यक्ष कार्यालय में कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई।

---

तप-त्याग से मनाया आचार्य विजयराज जन्मोत्सव
बेंगलूरु. श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अलसूर के तत्वावधान में साध्वी नेहाश्री आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में महावीर भवन में शुक्रवार को आचार्य विजयराज का 61वां जन्मोत्सव तप, त्याग एवं गुणगान के साथ मनाया गया। विजय चालीसा से शुरू कार्यक्रम में साध्वी जिज्ञासाश्री ने कहा कि विजयराज सरलता, सादगी, सत्यवादिता एवं संकल्प के धनी व्यक्तित्व के प्रतीक हैं।

साध्वी नेहाश्री ने कहा कि बालक विजय ने मात्र बारह वर्ष की उम्र में आजीवन ब्रह्मचर्य पालन का दृढ़ संकल्प लिया और दीक्षा लेते ही अप्रमतत्ता के साथ स्वाध्याय शिक्षा और सेवा में जुड़ गए। इस अवसर पर लेखा कोठारी, महेंद्र भंसाली, विभा डागा, मंत्री चंद्रपकाश मुथा, गौतमचंद मुथा ने आचार्य के गुणगाान किए। संघ अध्यक्ष जीवराज लोढ़ा ने स्वागत किया। संचालन अभय कुमार बांठिया ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक