सिद्धरामय्या सरकार की उपलब्धियों के सिलसिले में कई पुस्तिाकाएं प्रकाशित की गई हैं। कई राज्यों में लोकसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप चुनावों में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा है। इससे स्पष्ट होता है कि मतदाता मोदी सरकार से निराश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जद-एस को कोलार, चिकबल्लापुर, बेंगलूरु ग्रामीण, कुलबुर्गी, बीदर, दावणगेरे, चामराजनगर, मैसूर और अन्य क्षेत्र नहीं देगी।