चन्नेगौड़ा ने संभाला केएफसीसी के अध्यक्ष का पदभार
बेंगलूरु. कन्नड़ फिल्मों के निर्माता एस.ए. चन्नेगौैड़ा ने बुधवार को कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष पद का पदभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संदलवुड कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में इससे जुड़े कलाकार, निर्माता, प्रदर्शक, वितरक सभी को मिलकर इन चुनौतियों से संघर्ष करना होगा।