सिग्नल संबंधी रिले रूम, पॉवर रूम, बैटरी रूम, एक्सल काउंटर रूम तथा पैनल रूम के निरीक्षण सुनिश्चित किए हैं। स्टेशनों पर विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। पानी भरने से ट्रैक सर्किट ठप होने से रोकने के उचित प्रबंध किए हैं। इंजनों में आवश्यक उपकरण नियमित जांच होंगे। मालगाडिय़ों को तिरपाल से ढकने का प्रावधान किया है। चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में मिट्टी के कट्टे, गिट्टी, गार्डर, रस्सी आदि की व्यवस्था की गई है। ताकि इस मौसम में रेलगाडिय़ों का संचालन संरक्षित तरीके से निर्बाध हो सके।