14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काउंसलर कप: बीजीएस स्कूल विजेता

फाइनल मुकाबला बीजीएस स्कूल बालक टीम ने 38-35, 25-23 से जीता

2 min read
Google source verification
councilor cup

काउंसलर कप: बीजीएस स्कूल विजेता

बेंगलूरु. शहर के जयनगर में राज्य स्तरीय काउंसलर कप 2018 वॉलीबाल प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के फाइनल मुकाबला बीजीएस स्कूल बालक टीम ने 38-35, 25-23 से जीता। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला सेंट क्लारेट स्कूल गल्र्स टीम ने 25-19, 25-13 से जीता।

विधायक सौम्या रेड्डी, पार्षद एन नागराजू, पूर्व कार्पोरेटर मल्लिकार्जुन व केवीए अध्यक्ष बेट्टेगौड़ा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 165 स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

---

मैसूरु में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने ली शपथ
मैसूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की कार्यकारणी 2018-20 का शपथ ग्रहण समारोह साध्वी लब्धिश्री, साध्वी हेमयशा, आराधनाश्री के सानिध्य में हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष उत्तम चंद भटेवरा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नाहर को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकारणी के पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी ने साध्वी से मंगलपाठ, आशीर्वाद लिया।

--------

गज गणपति पूजा में बही भक्ति धारा
बेंगलूरु. वल्र्ड आर्य वैश्य महासभा की ओर से शुक्रवार को गज गौरी व्रत, अष्ट लक्ष्मी पूजा के साथ वसावी कन्वेंशन हॉल वीवीपुरम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन गोकुल चलपति ने बताया कि शिविर में तीन हजार महिला-पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा 100 नेत्र रोगियों को चश्मे भी वितरित किए गए।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मधुमेह, हृदय, थॉयराइड, रक्तचाप, नेत्र के साथ सामान्य बीमारियों की भी जांच कर दवा वितरित की गई। गोकुल ने बताया कि शुक्रवार को ही हजारों महिलाओं ने गज गणपति का व्रत रखा और वसावी कन्वेंशन हॉल पहुंचकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का उद्घाटन विधान पार्षद टीए सरवण, उनकी पत्नी शीला ने किया। कार्यक्रम में चिकपेट विधायक उदय गरुड़ाचार, महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सीएमएल दिलीप सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

-------

दक्षिण नाकोड़ा के गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में बदलाव
बेंगलूरु. दक्षिण नाकोड़ा तीर्थ संकट मोचन पाŸव भैरव धाम अरसीकेरे में गुारु पूर्णिमा मेला आयोजन में 27 जुलाई को चंद्रग्रहण की वजह से बदलाव किया गया है। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कुमार सुराणा ने बताया कि अब सभी कार्यक्रम सुबह 9 बजे से प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण हो जाएंगे।