13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खागा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन

मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव व विशेष अतिथि चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुधाकर शेट्टी थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 22 Jul 2018, 5:05 PM IST

khaga

खागा के नवीन कार्यालय का उद्घाटन

बेंगलूरु. कर्नाटक होजरी एण्ड गारमेंट एसोसिएशन (खागा) के सदस्यों के वित्तीय सहयोग से कॉटनपेट स्थित पूर्वी प्लाजा में बनाए गए नए कार्यालय का शुक्रवार को पूर्व उपाध्यक्ष गणपत चौधरी ने उद्घाटन किया।

खागा अध्यक्ष गौतम पोरवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव व विशेष अतिथि चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सुधाकर शेट्टी थे। पूर्व अध्यक्ष वसंत जैन ने मंगलाचरण किया।

मंचासीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीआर जनार्दन, उपाध्यक्ष पेरिकल एम सुंदर, उपाध्यक्ष डूंगरमल चौपड़ा, विशनसिंह बिराना, कोषाध्यक्ष छगनलाल जैन, सहमंत्री कैलाश बालर, वरदीचंद देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष सज्जनराज मेहता, नूतन कार्यालय समिति संयोजक उम्मेदमल बुच्चा, पूर्व अध्यक्ष विमल आर खांटेड़, पदमराज मेहता, हाथीमल बैद, पहाड़सिंह राजपुरेाहित, दिलीप कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

पूर्व अध्यक्षों का बहुमान भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष गुंडूराव ने खागा के सामाजिक योगदान की सराहना की। शेट्टी ने खागा सदस्यों से चैम्बर में सदस्यता की अपील की। मंत्री प्रकाश भोजाणी, उपाध्यक्ष बिशनसिंह विराना ने धन्यवाद दिया।

प्रदर्शनी में महिलाओं ने की खरीदारी
बेंगलूरु. महिलाओं की संस्था सखी की ओर से होटल ललित अशोक में शनिवार को आयोजित प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने खरीदारी की।
प्रदर्शनी संयोजक चंदा बागड़ी ने बताया कि एक ही छत के नीचे लगाई गई प्रदर्शनी में बेंगलूरु के अलावा जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, हैदराबाद व देश के अन्य बड़े शहरों से आए उत्पादकों ने स्टॉल लगाई। एकत्र राशि का प्रयोग समाज सुधार कार्यों में होगा। आयोजन में उषा तोषनीवाल, आशा बियानी, सुशीला बागड़ी, सुनीता मालपाणी का सहयोग रहा।

------

विधायक नागेन्द्र ने की सफाई
मैसूरु. चामराजा क्षेत्र के विधायक एल नागेंद्र तथा मैसूरु नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शनिवार को महारानी कला व विज्ञान महिला महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

जेएलबी रोड स्थित महाविद्यालय में फैली गंदगी और अपर्याप्त सुविधाओं की शिकायत मिलने के बाद नागेंद्र ने निगम आयुक्त केएच जगदीश और स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर नागराज के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया और महाविद्यालय परिसर की सफाई की। नागेन्द्र ने बताया कि छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर गंदगी की शिकायत की थी।