14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खरगे का मुख्यमंत्री नहीं बन पाना दुर्भाग्यपूर्ण: परमेश्वर

उन्होंने बिना कोई विरोध किए पार्टी हित में पद का त्याग कर दिया जो उनकी निस्वार्थ सेवा का प्रमाण है

2 min read
Google source verification
g parmeshwar

खरगे का मुख्यमंत्री नहीं बन पाना दुर्भाग्यपूर्ण: परमेश्वर

बेंगलूरु . उपमुख्यमंत्री डी. जी. परमेश्वर ने कहा कि अनुभवी राजनेता व कुशल प्रशासक होने पर भी मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेता को मुख्यमंत्री बनने का अवसर नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। परमेश्वर ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा कि खरगे ने विधानसभा व लोकसभा के लिए 11 बार चुनाव लड़ा और वे हर बार चुनाव जीतने में सफल रहे।

पांच दशक तक प्रदेश व देश की सेवा करने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री का पद नसीब नहीं हुआ। दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका हाथ से निकलने के बावजूद उन्होंने बिना कोई विरोध किए पार्टी हित में पद का त्याग कर दिया जो उनकी निस्वार्थ सेवा का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि खरगे को जब लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाया गया तो कई लोगों ने आपत्ति की थी। संसद का पहला अधिवेशन समाप्त होने के बाद जब उन्होंने जब सोनिया गांधी से भेंट की तो सोनिया गांधी ने भी खरगे की कार्यशैली की खुलकर सराहना की थी।

------

पटरी से उतरा कर्नाटक एक्सप्रेस का इंजन, कोई हताहत नहीं
बेंगलूरु. चन्नसंद्र यार्ड के पास कर्नाटक एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर जाने के कारण शुक्रवार शाम मेें करीब दो घंटे बैयप्पनहल्ली से आने-जाने वाली रेलगाडिय़ों का परिचालन बाधित हुआ। शाम करीब 5 बजे कर्नाटक एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। चन्नसंद्रा यार्ड के पास ही दोनों तरफ ट्रेनों को रोके जाने के कारण कई यात्री पैदल ही आस-पास के स्टेशनों पर जाते दिखे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी संख्या 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस (नई दिल्ली-बेंगलूरु) का इंजन शाम करीब 5.20 बजे चन्नसंद्र के पास उतर गया। हालांकि, किसी यात्री को चोट नहीं आई।

मंडल रेल प्रबंधक आरएस सक्सेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंजन को पुन: पटरी पर चढ़ा दिया गया। मौके पर बचाव दल ने 15-20 मिनट में राहत कार्य पूरा किया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलमार्ग पर रेलगाडिय़ों का परिचालन पूर्ववत कर दिया गया।