बेंगलूरु. विजयनगर में साध्वी मधुस्मिता के सान्निध्य में 259वें तेरापंथ स्थापना दिवस पर अर्हम भवन से अनुशासन रैली निकाली गई। सभाध्यक्ष बंशीलाल पितलिया, मंत्री कमल तातेड़, तेयुप मंत्री महावीर टेबा, महिला मंडल, कन्या मंडल, किशोर मंडल, राजराजेश्वरीनगर तेयुप अध्यक्ष आलोक छाजेड़, मंत्री अमित नौलखा व अन्य सदस्यों व श्रावकों ने रैली में भाग लिया। साध्वी मधुस्मिता से मंगलपाठ श्रवण के बाद रैली मुख्य मार्ग से होते हुए पुन: अर्हम भवन पहुंची। संयोजक अशोक कोठारी ने आभार जताया।