गौरतलब है कि बल्लारी खनन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने रेड्डी बंधुओं से किनारा कर लिया था, लेकिन मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनार्दन रेड्डी के दो भाइयों सहित उनके आधा दर्जन से ज्यादा समर्थकों को टिकट दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रेड्डी बंधुओं के साथ मंच साझा करने से बचने के लिए बल्लारी का दौरा रद्द कर दिया था, जबकि बल्लारी की रैली में मोदी के साथ जनार्दन रेड्डी के भाई सोमशेखर मौजूद रहे थे।