ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से शहरी क्षेत्र को पीछे छोड़ दिया। ग्रामीण क्षेत्र के 41.58 फीसदी और शहरी क्षेत्र के 39.8 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। बेलगावी 65.56 पहले और धारवाड़ 65.05 प्रतिशत दूसरे स्थान पर रहा। जबकि अंतिम पायदान पर रहने वाले यादगिर के 12.22 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके। मंड्या, कलबुर्गी, उत्तर कन्नड़ और चिक्कबल्लापुर जिलों में कुल 16 परीक्षार्थियों को कदाचार के कारण परीक्षा से निकाला गया। इनमें तीन छात्राएं थीं।