मुनि ने कहा कि जैनियों के प्रति आदर्श भाव, सम्मान और प्रतिष्ठा सदियों से उच्च स्थान पर रहे हुए हैं। समय के साथ आज मनुष्य की दिनचर्या और जीवन शैली ही बदलती जा रही है। ज्यादातर लोग अपना समय और दिमाग जहां लगाना चाहिए, वहां पर नहीं लगाते हैं और जहां नहीं लगाना चाहिए, वहां पर लगाते हैं। इसलिए तो हमारी पहचान, संस्कृति और घराना पर आंच लगने लगे हैं। भवांत मुनि ने 10 उपवास के प्रत्याख्यान एवं 6 उपवास के प्रत्याख्यान के प्रति मंगलकामना अर्पित की। जयवंत मुनि ने सामूहिक प्रार्थना करवाई। संघ अध्यक्ष कैलाशचंद बोहरा ने स्वागत किया। मंत्री सुशील नंदावत ने संघ सूचनाएं दी। शिक्षण संघ के अध्यक्ष बुधमल बाघमार ने बताया कि मंगलवार को अष्टमी को सामूहिक एकसाना दिवस के रूप में मनाया जाएगा।