दो सड़़क हादसों में 9 की मौत, 19 घायल
बेंगलूरु. तुमकूर जिले की सीमा पर सत्तापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक लॉरी ने जीप को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता श्रीधर नारायण के पुत्र के विवाह में भाग लेने तिम्मापुर गांव के कई लोग जीप में आंधप्रदेश के अनंतपुर जा रहे थे। सत्तापुर गांव के पास धर्मवरम से केले लेकर तेज गति में आ रही एक लॉरी ने जीप को टक्कर मार दी। जीप में सवार गोपाल रेड्डी (60), रवींद्र रेड्डी (40), वेंकटस्वामी (65), ओड्डी आंजनेयलू (35), गोल्ला आंजनेयलू (35) और वेंकप्पा (50) की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुमकूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की स्थिति चिंताजनक होने पर उन्हें बेंगलूरु के विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेनुकोंडा थाने में मामला दर्ज किया गया है।