14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्मन पुलिस से प्रशिक्षण लेंगे राज्य के पुलिसकर्मी

बावेरिया के प्रतिनिधि वोल्कर लेनार्ट प्लान ने गुरुवार को यहां विधानसौधा में गृहमंत्री जी. परमेश्वर के साथ बैठक के बाद यह बात कही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 20 Jul 2018, 7:07 PM IST

g parmeshwar

जर्मन पुलिस से प्रशिक्षण लेंगे राज्य के पुलिसकर्मी

बेंगलूरु. राज्य पुलिस के दूसरे बैच को जर्मनी के बावेरिया प्रांत की पुलिस इस साल नवंबर में बेलगावी में प्रशिक्षण देंगे। बावेरिया के प्रतिनिधि वोल्कर लेनार्ट प्लान ने गुरुवार को यहां विधानसौधा में गृहमंत्री जी. परमेश्वर के साथ बैठक के बाद यह बात कही। उन्होंने बताया कि बावेरिया पुलिस पहले ही मैसूरु में पुलिस अधिकारियों के एक समूह को प्रशिक्षण दे चुकी है। अब बेलगावी में दूसरे समूह को प्रशिक्षित करेगी।

इससे पूर्व परमेश्वर ने बावेरिया राज्य की इस पहल का स्वागत किया और जर्मन पुलिस से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की योजना पर विचार विनिमय करने को कहा। राज्य की महिला पुलिस को प्रशिक्षित करने में भी बावेरिया से सहायता की मांग करेगा। इस सुझाव पर बावेरिया के प्रतिनिधि ने सहमति जताई और कहा कि वे अगले प्रवास में इस पर विस्तृत योजना पेश करेंगे।

-------

गांजा बेचने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. बोम्मनहल्ली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार ओडिशा के जनार्दन (33), चेतन शर्मा (46), धनेश्वर बेहरा (34)और बिहार के मुदवनी जिले के बिसंबर मंडल (34) को बोम्मनहल्ली की एक निजी कॉलेज के पास छात्रो को गांजा बेचने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया। बिसंबर मन्डल को इससे पहले माइको लेआउट पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर रिहा होने के बाद फिर मादक पदार्थ बेचने लगा था। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने गश्त करते समय आरोपियों को गिरफ्तार किया।

--------

चार लुटेरे गिरफ्तार
बेंगलूरु. सुब्रमण्यपुर पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ, नकद राशि कई मोबाइल और अन्य कीमती चीजें जब्त की है। पुलिस के अनुसार रामनगर के इलियास पाशा (50), इरफान पाशा (30), केंगेरी के कबीर पाशा (20) और बाबूसाब पाल्या के फैसल खान (22) को उत्तरहल्ली-तुराहल्ली मेन रोड पर गांजे के छोटे पैकेटों को बनाकर अधिक कीमत में बेचने की योजना बना कर एक होटल के पास आए थे।

वहां कई छात्र भोजन करने आते थे। इन छात्रों को अधिक कीमत में गांजा और अन्य मादक पदार्थ बेचा करते थे। उनकी गिरफ्तारी से लूट के नौ मामले हल किए गए है। उनसे नकद 2,270 रुपए, सात मोबाइल, सोने के आभूषण, लैपटॉप और अन्य चीजों को जब्त किया है।