6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क ख़राब दिखी तो महापौर ने ठेकेदार पर मौके पर ही ठोका 10 लाख का जुर्माना

कार्रवाई: रात में किया सड़कों का निरीक्षण

2 min read
Google source verification
note

सड़क ख़राब दिखी तो महापौर ने ठेकेदार पर मौके पर ही ठोका 10 लाख का जुर्माना

बेंगलूरु. महापौर संपतराज ने टेन्डर श्यूर के तहत सड़कों का सही तरीके से रख-रखाव नहीं करने पर दो ठेकेदारों पर 11 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया है। संपतराज ने औचक रूप से मंगलवार देर रात पालिका में सत्तारूढ़ दल के नेता एम. शिवराज के साथ स्कूटर पर पूर्व क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

रिचमन्ड रोड पर कैश फार्मेसी सर्कल के मोड़ पर जल जमाव होने पर यातायात में बाधा पड़ रही थी। वहां दो फीट तक जलजमाव हो गया था। उन्होंने ठेकेदार को मौके पर बुलाया। उन्होंने ठेकेदार पर 10 लाख रुपए का जुुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह बेंगलूरु क्लब के समीप टेन्डर श्यूर की सड़क को अव्यवस्थित तरीके से निर्मित करने पर ठेकेदार को एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

महापौर ने रेसिडेन्सी रोड, म्यूजिमय रोड और अन्य कई प्रमुख क्षेत्रों में टेन्डर श्यूर के तहत निर्मित किए सड़कों का निरीक्षण और कचरे ढेरों को देख कर नाराजगी जताई। संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और कुछ ठेकेदारों ंको जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

दो सरकारी कर्मियों के ठिकानों से मिले 19 किलो चांदी के आभूषण
बेंगलूरु. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)अधिकारियों ने मंगलवार को दो सरकारी कर्मचारियों के निवास और अन्य ठिकानों पर छापे मार कर बेनामी संपत्ति का पता लगाया था। एसीबी अधिकारियों ने कर्नाटक उद्योग मित्र के संयुक्त निदेशक एचएम रेवण्णा गौड़ा के निवास और कार्यालय पर छापे मार कर दो मकान, दो भूखंड, चार एकड़ कृषि भूमि, तीन औद्योगिक भूखंड, 1.50 किलो ग्राम सोने के आभूषण, 17.50 किलो चान्दी के आभूषण, नकद 12 लाख रुपए, तीन कार, तीन बाइक, बैंकों मेें चार करोड़ रुपए जमा और 26 लाख रुपए के फर्नीचर का पता चला है।

कलबुर्गी के क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केन्द्र के जिला स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र के पास दो मकान, पांच भूखंड, 10.37 एकड़ कृषि भूमि, 222 ग्राम के सोने के आभूषण, दो किलो 112 ग्राम के चांदी के आभूषण, एक कार, दो बाइक, नकद दो लाख रुपए, 23.77 लाख रुपए कीमत का फर्नीचर का पता चला है।