जनता दल-एस के प्रवक्ता तनवीर अहमद ने कहा कि आंजणा पटेल समाज की महिलाओं ने समाज में महिला, बालिका शिक्षा और प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जद-एस के संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह कुम्पावत, भाजपा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भीमराज पुरोहित, पाली के भाजपा जिला मंत्री मोहनलाल जाट, भीमाराम हाड़मी, नरसाराम पटेल, जेराराम आईडी, लखमाराम बग, समरथाराम ओड, वीरमाराम करड़, डॉ. ईश्वर पटेल आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए।