18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुमारस्वामी व येड्डियूरप्पा ने मंड्या में किया प्रचार

अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए

2 min read
Google source verification
special

कुमारस्वामी व येड्डियूरप्पा ने मंड्या में किया प्रचार

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने मंड्या संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे और एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

मंड्या जिले के दो दिवसीय चुनावी दोरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने विजयनगर स्थित आदिचुनचनगिरी मठ में जाकर मठ प्रमुख निर्मलानंदनाथ स्वामी से आशीर्वाद लिया और सड़क मार्ग से सीधे मंड्या जिले में मलवल्ली पहुंचे।

मलवल्ली में चुनाव सभा को संबंोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने मद्दूर, मंड्या व श्रीरंगपट्टण में भी चुनाव सभाओं को संबोधित किया और पार्टी के उम्मीदवार शिवराम गौड़ा को विजयी बनाने के लिए वोट देने की लोगों से अपील की। उन्होंने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी पार्टी उम्मीदवार की जीत के लिए परिश्रम कर गठबंधन धर्म निभाने की अपील की।

कुमारस्वामी ने केंद्र सरकार की विभिन्न मोर्चों पर विफलता पर कड़े प्रहार किए और भाजपा पर गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगाए। कुमारस्वामी ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं कर कहा कि अगले पांच साल में गठबंधन सरकार तेजी से काम कर राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने भी लगातार दूसरे दिन मंड्या जिले में प्रचार किया और नागमंगला, केएम दोड्डी तथा मलवल्ली में पार्टी के उम्मीदवार डा. सिद्धरामय्या के लिए वोट मांगे।

येड्डियूरप्पा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों को सामने रखा और कांग्रेस व जद-एस के नेताओं व गठबंधन सरकार की विफलताओं पर कड़े प्रहार किए। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मैसूरु में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को मंड्या जिले के पांडवपुर, केआरपेट में चुनाव सभाओं को संबोधित करने के बाद शनिवार शाम तक राजधानी लौटेंगे।

----

पुटटराजू ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
बेंगलूरु. लघु सिंचाई व मंड्या जिला प्रभारी मंत्री सी.एस. पुट्टराजु ने शुक्रवार को केआरपेट के शिवलिंगे गौड़ा समुदाय भवन में जद-एस की चुनाव तैयारी बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मंड्या जिले के विकास के लिए जद-एस का समर्थन किया जाना चाहिए। मंड्या से पार्टी के उम्मीदवार एलआर शिवरामेगौड़ा को संसद भेजकर मुख्यमंत्री के हाथ और मजबूत करने होंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी के उम्मीदवार शिवरामेगौड़ा के लिए प्रचार करने शनिवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के.आर पेट आएंगे। वे कस्बे के श्रीरंग सिनेमाघर परिसर में आयोजित चुनाव प्रचार सभा को संबोधित करेंगे। इस आम सभा में उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर सहित जद-एस के विधायक, विधान परिषद सदस्य, कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक, जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी भाग लेंगे। विधान परिषद सदस्य के.टी. श्रीकंठेगौड़ा ने कहा कि मंड्या जिले में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येड्डियूरप्पा व आर. अशोक चाहे के दुष्प्रचार से नतीजे पर काई असर नहीं होगा।