3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फार्म हाउस में कुमारस्वामी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

स्थानीय नेताओं के साथ इस बैठक का मकसद क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करना था

2 min read
Google source verification
karnataka government

फार्म हाउस में कुमारस्वामी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रामनगर. चुनाव आयोग के विधान उपचुनाव की घोषणा करने की संभावना को देखते हुए जद-एस और मुख्यमंत्री अपने इस गढ़ में राजनीतिक जमीन को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को बिड़दी के निकट केतगानहल्ली के पास फार्म हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। स्थानीय नेताओं के साथ इस बैठक का मकसद क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करना था। हालांकि, मीडिया को मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से दूर रखा गया था।

सूत्रों का कहना है कि यह बैठक में रामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी तय करने के लिए बुलाई गई थी। इस क्षेत्र से मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी को प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बैठक केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिए आयोजित की गई थी, जो पूरी तरह 'निजीÓ थी। बैठक में कार्यकर्ताओं की भावनाओं को मीडिया गलत तरीके से प्रचारित ना कर दे, इसीलिए इसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

रामनगर क्षेत्र के प्र्रत्याशी के चयन का मामला पार्टी के मंच पर ही सुलझाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने रामनगर तथा चन्नपट्टणा दोनों क्षेत्रों से चुनाव जीतने के पश्चात के रामनगर से त्यागपत्र दे दिया था। इस क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री की पत्नी अनिता कुमारस्वामी तथा पुत्र निखिल कुमारस्वामी के नामों पर चर्चा हो रही है।


झेलनी पड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी
सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुमारस्वामी को कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। इन कार्यकर्ताओं ने कुमारस्वामी पर क्षेत्र और नेताओं की उपेक्षा आरोप लगाया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उपचुनाव से पहले तैयारियों की कोशिश के तहत कुमारस्वामी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश की। हालांकि, कई कार्यकर्ताओं ने बैठक में काफी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि सिर्फ चुनाव के समय क्षेत्र की याद आती है।

बाकी समय हम खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं। कार्यकर्ताओं ने कुमारस्वामी को क्षेत्र में पार्टी के जनाधार बढ़ाने के लिए उनसे नियमित अंतराल पर क्षेत्र के दौरे आने और कार्यकर्ताओं से संवाद करने की सलाह दी। कुछ नेताओं ने बैठक में कहा कि रामनगर और चन्नपट्टणा, दोनों ही क्षेत्रों में विकास कार्य मतदाताओं की अपेक्षा के अनुरुप नहीं चल रहे हैं जिसके कारण पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके बाद कुमारस्वामी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को लेकर निर्देश दिए।