19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / पार्टी के सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी नहीं छोड़ी : रम्या

पार्टी के सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी नहीं छोड़ी : रम्या

ट्विटर पर बदली जानकारी से विवाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 4 Oct 2018, 5:10 PM IST

ramya

पार्टी के सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी नहीं छोड़ी : रम्या

इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल की जानकारी में बदलाव कर पहले की तरह किया गया

बेंगलूरु. कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संभाल रही अभिनेत्री रम्या उर्फ दिव्य स्पंदना बुधवार को फिर सुर्खियों में रही। अक्सर अपने ट्वीट को लेकर चर्चाओं में रहने वाली रम्या बुधवार को माइक्रो ब्लालिंग साइट ट्विटर पर अपने बारे में दी गई जानकारी में बदलाव को लेकर चर्चा आई और उनके इस जिम्मेदारी के छोडऩे की चर्चा होने लगी।

रम्या ने अपने ट्विटर खाते की जानकारी में खुद को इस विंग का प्रमुख बता रखा था लेकिन बुधवार दोपहर अचानक रम्या के ट्विटर हैंडल की इस सूचना में हुए बदलाव से राजनीतिक गलिायारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। रम्या ने सूचना में बदलाव कर सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी होने की जानकारी हटा दी और खुद को सिर्फ पूर्व सांसद बताया।

इसके कुछ ही देर बाद रम्या के इस पद से हटाए जाने और इस्तीफा देने की चर्चाएं होने लगीं। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाजरागी के कारण उनके हटाए जाने की चर्चा भी हुर्ई तो कुछ ने दूसरी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई। मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर लखनऊ में रम्या के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।

रम्या के पिछले कई दिनों से दिल्ली स्थित पार्टी के सोशल मीडिया विंग के मुख्यालय नहीं जाने के कारण भी इन कयासों को हवा मिली। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद रम्या ने इस्तीफा देने या पद से हटाए जाने की चर्चाओं को अफवाह करार दिया। इसके बाद उनके ट्विटर हैंडल की जानकारी में बदलाव कर पहले की तरह किया गया। साथ ही रम्या शाम में विंग के दफ्तर भी पहुंचीं। अब कांग्रेस नेता इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि रम्या के अचानक इस तरह जानकारी में बदलाव करने का मकसद क्या था।