
मातृ भूमि के प्रति अपना धर्म निभाएं:महंत निर्मलदास
बेंगलूरु. सिवाणा प्रवासी बंधुओं की ओर से शनिवार को गोविन्दराजनगर में अखिल भारतीय साधु समाज के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष व कबीर आश्रम बालोतरा के महंत निर्मलदास अभिनन्दन किया गया। प्रवासी राजस्थानी समाज द्वारा आयोजित समारोह में महंत ने प्रवासियों को व्यापार के साथ धार्मिक कार्यो में भी भाग लेने की प्रेरणा दी। कर्म के साथ माता-पिता व मातृभूमि के प्रति अपना धर्म कभी ना भूलें।
सिवाणा प्रवासियों की ओर से जोधसिंह राजपुरोहित, चेनसिंह राजपुरोहित, सवाईसिंह जेठन्तरी, शंकरसिंह सिवाना, शैतानसिंह गोलिया, मोहनसिंह कुसिप आदि ने महंत का शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। प्रारंभ में गुरू महाराज की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन किया गया।
--------
जैन संघ को सौंपा आराधना भवन
बेंगलूरु. टी दासरल्ली में छगनलाल राठौड़ एवं भंवरीबाई घेवरचंद सुराणा परिवार द्वारा नवनिर्मित जैन आराधना भवन शनिवार को मुनि सुव्रतस्वामी जैन संघ टी. दासरहल्ली को समर्पित किया गया। इस अवसर पर जैन महावीर मंडल द्वारा लाभार्थी परिवारों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुरेश चावत ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। हंसमुख बाबेल, राजेंद्र जैन, रोशन कालिया, प्रवीण बोहरा, परेश नंदावत, पंकज तातेड़, दिलीप पोखरना, कन्हैयालाल गांधी ने स्वागत किया। संचालन निर्मल सेठिया ने किया।
------------
ज्ञानशाला से संस्कारों का बीजारोपण
बेंगलूरु. तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आयोजित ज्ञानशाला कार्यशाला में साध्वी मधुस्मिता ने कहा कि हर एक अभिभावक चाहते हैं कि उनका बच्चा संस्कारी बने। संस्कारों का बीजारोपण ज्ञानशाला से होता है। बच्चे अनुकरण प्रिय होते हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानशााला की प्रशिक्षक बहनें दायित्व निभाते हुए ज्ञानशाला में बच्चों को संस्कार देती है।
अभिभावक का दायित्व होता है समय समय पर बच्चों को ज्ञानशाला जरुर भेजें। प्रारंभ में चामराजपेट ज्ञानशाला की प्रशिक्षकाओं ने मंगलाचरण किया। क्षेत्रीय संयोजका नीता गादिया ने स्वागत किया। साध्वी स्वस्थ प्रभा, साध्वी भव्ययशा, साध्वी कुलवीभा, साध्वी सहजयश, साध्वी मल्लीप्रभा का मार्गदर्शन मिला। कर्नाटक आंचलिक संयोजक माणकचंद संचेती, मंजू गन्ना, मधु कटारिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में 37 प्रशिक्षकाएं शामिल हुईं।
Published on:
24 Jun 2018 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
