जद ध के वोट घटे, सीटें नहीं
पिछले चुनाव की तुलना में जद ध के मतों में गिरावट आई है लेकिन उसके सीटों की संख्या में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। जद ध को पिछले चुनाव में 20.02 फीसदी मत के साथ 40 सीटें मिली थी जबकि इस बार उसे 1.72 फीसदी कम वोट मिले हैं लेकिन उसके सीटों की संख्या में सिर्फ 3 की गिरावट आई है। कांग्रेस के लिए बसपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, एमआईएम जैसे दलों का जद ध के साथ जाना भी भारी पड़ा। बसपा के कारण जद ध को दलित मतों का फायदा हुआ तो ओवैसी की पार्टी के कारण जद ध को अल्पसंख्यक मत भी मिले और कांग्रेस को इसके कारण नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा टिकट बंटवारे में सिद्धू को तरजीह और जनता में नाराजगी के बावजूद अधिकांश विधायकों को दुबारा टिकट देने का फैसला भी कांग्रेस को भरी पड़ा।