इस बीच, रफाल सौदे और उससे एचएएल को होने वाले नुकसान के विरोध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से एचएएल कार्यालय तक मोमबत्ती मार्च निकाला जाएगा जिसमें राहुल गांधी के शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर, इस मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि रफाल मुद्दे पर भ्रष्टाचार साबित करने में नाकाम होने के बाद राहुल गांधी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे है।