मोलकालमुरु के विधायक ने बल्लारी में कहा कि सरकार समय रहते जाग जाए और जैसे आंध्र प्रदेश विभाजन हुआ, उस तरह कर्नाटक का विभाजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पर चंद जिलों को ही संरक्षण देने का आरोप लगाया। कुमारस्वामी ने योजनाएं लागू करने व अनुदान आवंटित करने में अन्याय जारी रखा तो वे विधायक पद से इस्तीफा देकर उत्तर कर्नाटक पृथक राज्य के आंदोलन का नेतृत्व करने पर विवश हो जाएंगे।